Tata Harrier: एक मिड-साइज़ SUV है। जो अपनी बेहतरीन सेफ्टी, मजबूत लुक और शानदार परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है। यह कार खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है। जो आरामदायक राइट के साथ-साथ एक बेहतरीन स्टाइलिश कार चाहते हैं। चाहे शहर की सड़क हो या हाईवे हो यह हर जगह अलग ही नजर आ जाती है।
Tata Harrier डिज़ाइन और एक्सटीरियर
Tata Harrier का डिज़ाइन काफी प्यारा और आकर्षक है। इसकी चौड़ी ग्रिल और LED DRLs इसे एक बहोत ही ज्यादा प्रीमियम SUV का लुक देते हैं। इसको साइड से देखने पर यह बहुत ही ज्यादा मजबूत दिखाई देती है। और बड़े अलॉय व्हील्स इसकी रोड प्रेजेंस को और बेहतर बनाते हैं।
Tata Harrier परफॉर्मेंस और इंजन
Tata Harrier मैं डीजल इंजन 2.0 लीटर का दिया गया है। जो दमदार टॉक और लगभग 170 PS की पावर के साथ आता है। यह इंजन लंबी यात्राओं और शहर की सड़कों पर बहुत ही ज्यादा अच्छा है। और हाईवे पर इसकी ड्राइव बहुत ही ज्यादा स्मूथ रहती है। जिसके कारण इसको ओवरटेक करना बहुत ही ज्यादा आसान हो जाता है।
Also Read :- Tata Punch: दमदार लुक और मजबूत सेफ्टी वाली माइक्रो SUV, जाने इसके दमदार फीचर्स
Tata Harrier कम्फर्ट और इंटीरियर
Tata Harrier का इंटीरियर बहुत ही ज्यादा प्रीमियम फील देता है। इसमें बहुत ही अच्छी चौड़ी और आरामदायक सीट भी दी गई है। पीछे और आगे दोनों सीटों पर बहुत अच्छा लेगरूम और हेडरूम भी दिया जाता है। जिससे लंबी दूरी की यात्रा पर बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं होती।
Tata Harrier फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Tata Harrier में कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। जैसे की – बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-ड्राइव मोड्स ये फीचर्स इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम SUV बनाते हैं।
Tata Harrier सेफ्टी फीचर्स
Tata Harrier सेफ्टी के मामले में बहुत ही अच्छी और मजबूत कार है। इसमें कई एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है। अगर अपनी फैमिली के साथ अगर आप सफर में जाना चाहते हैं तो यह कार आपके लिए बहुत ही ज्यादा सुरक्षित ऑप्शन हो सकती है।
माइलेज और उपयोग
Tata Harrier डीज़ल इंजन के साथ लगभग 16–17 km/l का माइलेज बहोत ही आराम से दे देती है। यह माइलेज एक बड़ी SUV के हिसाब से बहोत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसका मेंटेनेंस भी संतुलित है। जिससे यह लंबे समय तक भरोसेमंद बनी रहती है।
निष्कर्ष
Tata Harrier उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छी और मजबूत SUV है। जो शानदार सेफ्टी, दमदार लुक और आरामदायक ड्राइव चाहते हैं। यह लॉन्ग ड्राइव और फैमिली दोनों लिए बहुत ही ज्यादा शानदार ऑप्शन है।